छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, रायपुर में तापमान 44 डिग्री के करीब, हीट वेव अलर्ट

छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान बढ़ रहा है और प्रदेश के कई जिलों में लू का प्रकोप महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
रायपुर सबसे गर्म, पारा 44 डिग्री के पार
सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज यानी मंगलवार को पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। यह तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। माना एयरपोर्ट और आउटर इलाकों में भी लोगों को गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही।
बिलासपुर और दुर्ग में भी भीषण गर्मी
-
बिलासपुर: अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक
-
दुर्ग: अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, रात का तापमान 23.8 डिग्री
सरगुजा में हीट वेव का असर
अंबिकापुर में सोमवार को दिन का तापमान 40.8 डिग्री और रात का तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कहीं अधिक है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के सभी जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी है।
बस्तर में बारिश से राहत
बस्तर संभाग में कुछ राहत की खबर है। यहां तेज हवा और हल्की बारिश दर्ज की गई।
-
जगदलपुर: अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री, न्यूनतम 23.1 डिग्री
-
भानपुरी में 20 मिमी और तोकापाल में 10 मिमी बारिश हुई।