गिनी: फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप
गिनी के दूसरे सबसे बड़े शहर जेरेकोर में रविवार को फुटबॉल मैच के दौरान भयंकर हिंसा हुई, जिसमें लगभग 100 लोगों की जान चली गई। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, लाबे और जेरेकोर की टीमों के बीच चल रहे मैच में एक विवादित रेफरी फैसले के बाद दोनों टीमों के बीच झगड़ा हुआ, जो जल्द ही दर्शकों द्वारा मैदान में घुसकर और बढ़ गया।
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा के बाद लोगों ने एन’जेरेकोर पुलिस स्टेशन में भी तोड़फोड़ की और आग लगा दी। एक स्थानीय डॉक्टर ने अस्पताल का दृश्य बताते हुए कहा कि “अस्पताल में शव कतारों में पड़े हैं और मुर्दाघर पूरी तरह से भर चुका है।”यह मैच गिनी के आर्मी जनरल मामाडी डौम्बौया के सम्मान में आयोजित किया जा रहा था, जिन्होंने 2021 में गिनी में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा किया था।
