शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा “काव्यांजलि पाठ एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

रायपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा “काव्यांजलि पाठ एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शनिवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती शुभा शुक्ला निशा, श्रीमती शिप्रा घोष, श्रीमती शशि दुबे, श्रीमती अंजता चौधरी, श्रीमती संध्या रानी शुक्ला, श्रीमती विजया ठाकुर एवं श्रीमती सुमन शर्मा बाजपेयी उपस्थित रहीं। सभी कवयित्रियों ने अपनी भावपूर्ण काव्य प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था की अध्यक्ष डॉ. सीमा कटंकार, सचिव डॉ. अरुणा यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण लाहोटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा एवं मुख्य संरक्षक छबि लाल सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कुल 31 विशिष्ट कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को साहित्यिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। संस्था द्वारा सभी प्रतिभागियों को साल-श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लक्ष्मी जिल्हारे, नंदनी ठाकुर, कृति शुक्ला, प्रीति मिश्रा, समता वारा एवं दौलती गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्यों—प्रीति ठाकुर, खुशबू शर्मा, गौरी अवधीया, अनिता-हेतल चौहान, सुषमा तिवारी, महेश अशपालिया, गौरव दुबे एवं मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सोनी—का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मीनारायण लाहोटी एवं डॉ. अरुणा यादव द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। अंत में संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may have missed