किसानों के लिए खुशखबरी , खाद की कीमतों में आई गिरावट, इतनी हुई कीमत…

रायपुर , 15 नवंबर 2022 : राज्य सरकार ने कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति एवं रासायनिक उर्वरक प्रदायकों के मध्य हुई वर्चुअल रूप से निगोसियेशन बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रबी सीजन 2022-23 हेतु रासायनिक उर्वरकों के कृषक विक्रय दर का निर्धारण किया गया।
निर्धारित दर के अनुसार एनपीके (20ः20ः0ः13) उर्वरक की कीमत में प्रति बोरी 50 रुपए की कमी हुई है, वहीं शेष उर्वरकों की दरें यथावत है। राज्य के किसानों को एनपीके (20ः20ः0ः13) उर्वरक रबी सीजन में 1350 रुपए प्रति बोरी की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।
जबकि बीते खरीफ सीजन में इस उर्वरक की दर 1400 रपए प्रति बोरी थी। उल्लेखनीय है कि नीम यूरिया उर्वरक की दर भारत सरकार द्वारा प्रति बोरी 266.50 निर्धारित है।

You may have missed