सोने की कीमत में ₹2,399 की बड़ी गिरावट, चांदी ₹1,006 महंगी; जानें ताजा रेट

आज सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹2,399 गिरकर ₹96,085 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पहले ₹98,484 था। वहीं, एक किलो चांदी ₹1,006 बढ़कर ₹96,613 पर पहुंच गई है।
महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें:
-
दिल्ली: ₹98,300
-
मुंबई/कोलकाता/चेन्नई: ₹98,350
-
भोपाल: ₹98,400
जनवरी से अब तक सोना ₹19,923 और चांदी ₹10,596 महंगी हुई है।
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया:
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद शुभ मानी जाती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि केवल BIS हॉलमार्क और 6 अंकों वाले HUID नंबर के साथ ही सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें।
नोट: बीते साल 2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।