नई दिल्ली , 30 अगस्त 2022 : देश में एक बार फिर से सोना -चाँदी के दाम में बदलाव आया है. कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 229 रुपये की गिरावट के साथ 54,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 229 रुपये यानि 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,639 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.68 डॉलर प्रति औंस हो गया।
999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 60 रुपये महंगा होकर 51325 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट्स भी 49 रुपये बढ़कर 54365 रुपये हो गए हैं। बताते चलें कि बीते दिन 999 प्योरिटी वाला सोना 51265 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि चांदी की कीमत 54316 रुपये थी।