Ganesh Visarjan : राजधानी में दो वर्ष बाद निकलेगी इस रूट से निकलेगी विसर्जन झाकियाँ …

रायपुर , 4 सितंबर 2022 : ganesh visarjan 2022 : कोरोना संक्रमण के बाद अब पुरे दो साल बाद राजधानी में गणेश उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाने वाला है। इसके लिए तैयारियाँ भी पूरी की जा चुकी है। विसर्जन झांकी के लिए जिला प्रसाशन ने रूट भी तय कर दिया है।
तय रूट के मुताबिक झांकियां शारदा चौक की तरफ से निकलेंगी, वहीं लाखेनगर से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। गणेश उत्सव समितियों के साथ इसे लेकर जल्द ही एक बैठक कर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त भी तय करेगा।
रायपुर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने निगम के तीनों अपर आयुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस समिति में अधीक्षण अभियंता बीआर अग्रवाल, नगर निवेश सहायक अभियंता निशीकांत वर्मा, जोन 8 कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन 6 कमिश्नर नेतराम चंद्राकर, उपायुक्त स्वास्थ्य एके हालदार एवं कार्यपालन अभियंता जल बीएल चंद्राकर शामिल हैं। ये अफसर विसर्जन की व्यवस्था संभालेंगे।

ganesh visarjan 2022 : इस तारीख तक होगी गणेश विसर्जन : 

खारुन नदी में किसी भी सूरत में प्रतिमाओं को विसर्जित नहीं किया जाएगा। नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में नगर निगम गणेश विसर्जन का बंदोबस्त कर रहा है। प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए 9 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा।
जोनवार प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सभी जोन कमिश्नरों, जोन कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, समयपालों, श्रमिकों की ड्यूटी लगाई है। महादेव घाट पर पुलिस और निगम के अफसरों के लिए पंडाल, लाइट, माइक, इमरजेंसी के लिए गोताखोर और मेडिकल टीम का बंदोबस्त किया जा रहा है।

ganesh visarjan 2022 : इस रूट से गुजरेगी झाकियाँ : 

10 या 11 सितंबर को शहर में झांकी निकाली जा सकती है। इनमें शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाएं होंगी। राजनांदगांव और दुर्ग से भी झांकियां शामिल होंगी। झांकियां शारदा चौक से शुरू होंगी।
शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लिलि चौक, लाखेनगर, सुंदर नगर, महादेव घाट रिंग रोड होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल में जाकर विसर्जित की जाएंगी। लाखेनगर चौक से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें : Ganesh Chaturthi 2021: आज गणेश चतुर्थी पर इस मुहूर्त में करें गणपति स्थापना, जानें पूरी विधि

You may have missed