रायपुर के इस स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, पहले ही दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रायपुर , 21 अगस्त 2022 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 23 अगस्त को बड़े ही धूम धाम से जनदिन मनाया जायेगा। इस अवसर को खास बनने के लिए नगर निगम रायपुर द्वारा राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। यह शिविर 21 से 23 अगस्त तक लगाया जायेगा। इसका रजिस्ट्रशन 19 अगस्त से शुरू कर दिया गया है।
आपको बता दे कि प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन 24 अगस्त तक मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर को खास बनाने किए जा रहे विविध आयोजन की जा रही है, गढ़बो स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ के तर्ज पर आज से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे बड़ी संख्यां में लोग पहुंचे हुए है व इस शिविर का लाभ ले रहे है।
