रायपुर , 17 जनवरी 2023 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी की समीक्षा को लेकर 19 जनवरी को कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव शामिल होंगे। साथ ही साथ वह तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव 18 जनवरी बुधवार को रात्रि 7.40 बजे नई दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं। वे 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 4.15 बजे राजीव भवन में ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और शाम 6.55 बजे वे रायपुर से इंदौर के लिये रवाना हो जाएंगे। बता दे कि 19 जनवरी की इस बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा तय होगी और नेताओं को जिम्मेदारी बांटी जाएगी।
कांग्रेस ने 26 जनवरी से “हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। इसे भी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही निकाला जाएगा। यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों में उम्मीद की नई किरण जगा रही। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी।