पूर्व विधायक और दिग्गज बीजेपी नेता निधन, राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर…

राजिम, 16 जनवरी 20023 : भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का निधन हो गया है। इस खबर से सूबे के सियासी गलियारों में शोक का माहौल है।
आपको बता दे की पुनीत राम साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र और सभी पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साव ने लिखा “राजिम विधानसभा पूर्व विधायक पुनीत राम साहू के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से विधायक थे। ईश्वर उन्हें  चरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें

You may have missed