पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनकी पत्नी की बढ़त, बीजेपी प्रत्याशी कई वार्डों में आगे
पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनकी पत्नी अपनी-अपनी वार्डों में बढ़त बनाए हुए हैं। भगवती चरण शुक्ल वार्ड से एजाज ढेबर ने 605 वोटों की बढ़त बनाई है, जबकि मौलाना रऊफ वार्ड से उनकी पत्नी अर्जुमन ढेबर ने 679 वोटों की लीड बढ़ाई है।
वहीं, विभिन्न वार्डों में बीजेपी प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं:
- वीरांगना अवंतीबाई वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी आगे हैं।
- बाल गंगाधर तिलक वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
- ठक्कर बापा वार्ड से तीन राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी आगे हैं।
- वीर शिवाजी वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी 700 वोटों से आगे हैं।
- संत कबीर दास वार्ड से चौथे राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी 300 वोटों से आगे हैं।
- कन्हैया लाल बाजारी वार्ड से तीन राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी 700 वोटों से आगे हैं।
- यति यतन लाल वार्ड से दो राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी 400 वोटों से आगे हैं।
