नहाने गए पांच बच्चे नदी में डूबे, एक का शव बरामद…
उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहाँ गंगा नहाने गए पांच बच्चे डूबे गए। चार बच्चे किसी तरह बाहर निकल आए। एक का शव बरामद होने के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मामला बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के गांव कोटरा सारगपुर का है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ बच्चे जानवर चराने के लिए गंगा नदी पार करके नूरगंज गांव की ओर गए थे। लौटते समय पांच बच्चे गंगा में नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में समा गए। देखते ही देखते सभी डूबने लगे।
इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो वह मौके पर दौड़ पड़े। इस बीच चार बच्चे किसी तरह पानी से बाहर निकल आए लेकिन एक बच्चा नदी में ही डूब गया। एक बच्चे का शव नदी से बाहर आया तो परिवार में कोहराम मच गया।