रायपुर में विजय जलूस के दौरान गोलीबारी: कांग्रेस कार्यकर्ता को एयरगन का छर्रा लगा, एकेडमी संचालक हिरासत में

रायपुर के कोटा इलाके में मंगलवार रात को एक चौंकाने वाली घटना हुई। कांग्रेस पार्षद रोनिता प्रकाश जगत के विजय जलूस के दौरान ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर के कमर में एयरगन का छर्रा लग गया, जिससे उनकी कमर के पास का मांस फट गया।

घटना के बाद पुलिस ने एकेडमी संचालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पीड़ित कार्यकर्ता का बयान लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें छुट्टी मिल गई है।

जुलूस के शोरगुल से परेशान था एकेडमी
ओशियन डिफेंस एकेडमी के संचालक नंदकिशोर कांग्रेस पार्षद के विजय रैली के शोर से परेशान हो रहा था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उसकी बहस भी हुई थी। रैली खत्म होने के बाद सभी कार्यकर्ता पास के मैदान में खाना खा रहे थे, तभी अचानक एयरगन की गोली कांग्रेस कार्यकर्ता को जा लगी।

एकेडमी पर पथराव
घटना के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ओशियन एकेडमी पर पथराव किया, जिससे एकेडमी के खिड़कियों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। पुलिस को सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और एकेडमी के संचालक को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *