रायपुर में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर FIR, ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते दर्ज हुआ मामला

रायपुर: मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

सोमवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के नेतृत्व में समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। संगठन के प्रमुख पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने शिकायत में बताया कि कश्यप की जातिगत टिप्पणी ने पूरे समाज को अपमानित किया है।

 किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

रायपुर पुलिस ने अनुराग कश्यप पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया।

 किस फिल्म को लेकर विवाद हुआ?

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘फुले’, जो समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की जिंदगी पर आधारित है, 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन फिल्म पर जातिवाद फैलाने के आरोप लगे, जिससे इसकी रिलीज टालनी पड़ी। सेंसर बोर्ड ने भी इसमें कई बदलाव सुझाए।

इस देरी से नाराज़ होकर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार, सेंसर बोर्ड और ब्राह्मण समुदाय को लेकर कुछ विवादित पोस्ट की थीं।

 सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

कश्यप की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। एक यूज़र के भड़काऊ कमेंट का जवाब देते हुए अनुराग ने और भी अधिक आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया, जिसके चलते मामला और तूल पकड़ गया।

नेताओं की प्रतिक्रिया

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा –
“अगर भारत में रहना है तो भारत के साथ चलना होगा। जाति और संप्रदाय के नाम पर विद्वेष फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *