बीरगांव नगर निगम में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी

बीरगांव, 23 जुलाई 2025 आज नगर पालिक निगम बीरगांव के सभा कक्ष में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एन.यू.एल.एम.) अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित राखी, जूता, चप्पल, कपड़े, एवं खाद्य सामग्री की एक दिवसीव प्रदर्शनी लगाई गई।
इस अवसर पर नगर निगम के माननीय महापौर श्री नंदलाल देवांगन, सभापति श्री कृपाराम निषाद, नगर आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उक्त सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रशंसा की तथा स्वयं भी सामग्री क्रय कर महिलाओं का प्रोत्साहन बढ़ाया। कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद मिला |