नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ , 2 जवान हुए घायल, 3 नक्सली के घायल होने का भी दावा…

बीजापुर , 22 मई 2023 : बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में कल देर शाम नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान कोबरा 202 बटालियन के 2 जवान घायल हुए है। जिसका इलाज जारी है। वही पुलिस ने 3 नक्सली के घायल होने का दावा किया है। यह पूरा मामला बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
आपको बता दे कि सुरक्षाबल के जवानों को सुचना मिली थी कि नक्सलियों ने पुसनार और हिरोली के बीच IED प्लांट कर रखी हुई है। सुचना के आधार पर DRG और कोबरा 202 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले। वहीं रविवार की शाम करीब 8 बजे जवान जब इलाके में पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों को देख फायर कर दी।
वहीँ, जवानों ने नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक जमकर गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकल गए। मुठभेड़ में 2 जवान घ्याल हो गए है। वही 3 नक्सलियों की घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *