हाथियों का उत्पात, दीवार गिराकर युवती को किया घायल…

छत्तीसगढ़, 8 अगस्त 2022: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हाथियों ने दीवार गिराकर युवती को बुरी तरह से घायल कर दिया है। वहीं हाथियों से बचने के चक्कर में फॉरेस्ट गार्ड भी घायल हो गया है। यही नहीं हाथियों ने यहां कई लोगों के फसलों को चौपट कर दिया है। 3 लोगों के घर तोड़े हैं। मामला मरवाही वन मंडल का है।

एक दो दिनों से इन हाथियों ने रुमगा गांव के पास डेरा डाल दिया है। हाथियों ने एक-एक कर 3 किसानों के घरों को तोड़ दिया। इसी दौरान हाथियों ने एक दीवार भी गिराई। उसी दीवार के गिरने से शांति बाई नाम की युवती घायल हो गई है। उसके बाद हाथी खेतों की तरफ गए थे। वहां उन्होंने कई किसानों की फसलों को चौपट कर दिया। 

रूमगा गांव के पास ही वन विभाग को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। वहां पर फॉरेस्ट गार्ड सुरेश राठौर भी ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के वक्त की तीनों हाथी उनके करीब तक पहुंचे गए थे। हाथियों को देखकर सुरेश भाग निकले, भागने के दौरान ही वह गिरकर घायल गए थे।

इसकेे 6 दिन पहले हाथियों ने बालोद में भी उत्पात मचाया था। वहां मुल्ले गांव में हाथियों ने किसान को घसीट-घसीट कर मार दिया था।

ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से भी अनुरोध किया है कि जल्द ही हाथियों को यहां से भगाया जाए। वन विभाग की टीम अब इन हाथियों पर नजर रख रही है। वन विभाग ने भी लोगों से हाथियों से दूर रहने की अपील की है। 

 

You may have missed