डुमरतराई थोक मार्केट में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, आयुक्त ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने डुमरतराई थोक मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मार्केट की रिक्त भूमि पर जनहित में जनसुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से इलेक्ट्रॉनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रभारी कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिया कि भौतिक और तकनीकी सर्वेक्षण जल्द से जल्द पूर्ण कर प्रस्ताव तैयार किया जाए। तैयार प्रस्ताव को सक्षम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इस परियोजना से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद है।
