मुख्यमंत्री की रेस में डॉ. रमन सिंह सबसे आगे, विष्णु देव साव, अरुण साव, ओपी चौधरी समेत अन्य की भी चर्चा…
रायपुर 5 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में 5 साल बाद भाजपा ने फिर शानदार वापसी की है। राज्य भाजपा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में रमन सिंह आज भी सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में फिर उभर कर सामने आए हैं, इस बार भी 54 सीटों में रमन समर्थकों का बोलबाला है। तमाम बड़े नेता रमन समर्थक रहे हैं चाहे वह अमर अग्रवाल हों राजेश मूणत, ओपी चौधरी, विष्णुदेव साव, धरमलाल कौशिक, भैयालाल राजवाड़े, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी इंजीनियर नेताओं के साथ ही नए विधायकों में भी रमन समर्थकों की ही चर्चा है।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ-साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, लता उसेंडी भी सीएम और डिप्टी सीएम की रेस में हैं, लता उसेंडी महिला के साथ ही ट्राइबल कोटे से है ऐसा बस्तर कोटे से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है वहीं केंद्रीय मंत्री रेणुका से भी बड़ी दावेदार है। यह माना जा रहा है कि अपनी सीट ही नहीं पूरे सरगुजा में कांग्रेस का सफाया करने के पीछे रेणुका की महत्वपूर्ण भूमिका है। राम विचार नेता विष्णुदेव साव और आप चौधरी भी इस रेस में शामिल हैं। ऐसे में दो डिप्टी सीएम का फार्मूला भी भाजपा राज्य में ला सकती है फिलहाल मुख्यमंत्री कौन होगा इसका खुलासा निकट भविष्य में होने जा रहा है।
