जत जयंती महोत्सव पर परिचर्चा कार्यक्रम – नगर पालिक निगम बीरगांव

रजत जयंती महोत्सव पर परिचर्चा कार्यक्रम – नगर पालिक निगम बीरगांव

नगर पालिक निगम बीरगांव के कार्यालय सभा कक्ष में रजत जयंती के अवसर पर एक विशेष परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर श्री नंदलाल देवांगन, आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा उपस्थित रहे।

परिचर्चा में छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास कार्यों और नगर पालिक निगम बीरगांव की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य, सफाई, नल जल शाखा, राजस्व शाखा, पी.डब्ल्यू.डी. शाखा सहित सभी विभागों के कार्यों और उपलब्धियों पर विचार-विमर्श हुआ।

रजत जयंती वर्ष 2025 के इस आयोजन में नगर पालिक निगम बीरगांव के नेता प्रतिपक्ष श्री ओम प्रकाश साहू, सभापति श्री कृपाराम निषाद और सभी पार्षदगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता श्री धनु लाल देवांगन, राजस्व अधिकारी श्री दीपक दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमल नारायण जंघेल सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन और परिचर्चा बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई, जिसमें नगर निगम के समस्त विभागों के योगदान और विकास कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।