उपमुख्यमंत्री कार्यालय में OSD बदले, विपुल गुप्ता हटे, अजय कुमार त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी

रायपुर।

छत्तीसगढ़ शासन ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यालय में प्रशासनिक बदलाव करते हुए विशेष कार्याधिकारी (OSD) के पद पर नई नियुक्ति की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब तक OSD के रूप में कार्यरत विपुल कुमार गुप्ता को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है।

शासन ने अजय कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री कार्यालय का नया OSD नियुक्त किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आधिकारिक आदेश के मुताबिक, यह बदलाव कार्यालयीन कार्यों के बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद अजय कुमार त्रिपाठी उपमुख्यमंत्री से संबंधित समस्त विशेष कार्यों का दायित्व निभाएंगे।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में OSD पद को लेकर विभिन्न नामों की चर्चाएं सामने आई थीं, लेकिन शासन के आधिकारिक आदेश में केवल अजय कुमार त्रिपाठी की नियुक्ति का ही उल्लेख है।