CRIME NEWS : टोनही के संदेह में युवक ने वृद्ध महिला की करवा दी हत्या…

जशपुर, 27 जुुलाई  2022 : जिले में 3 दिन पहले वृद्ध महिला  की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें महिला का भतीजा भी शामिल है। उसने हत्या के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी शूटरों को दी थी। शक था कि महिला उसकी पत्नी और बच्चे पर जादू-टोना। करती है। इसके चलते दोनों बीमार रहते हैं। हालांकि 3 शूटरों का पता नहीं चला है। मामला आरा चौकी इलाके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर की बांकीटोली निवासी भिनसो बाई (65) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भिनसो बाई अपने मायके डभनीपानी हाकुकोना गई हुई थी। बताया जा रहा है कि 4 लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। भिनसो बाई ने दरवाजा खोला तो शराब की मांग की। भिनसो बाई ने मना किया तो एक युवक ने कट्‌टा निकाला और कनपटी पर फायर कर दिया। इसके बाद कमरे में शव धकेल भाग गए।

जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कि तो पता चला कि भिनसा बाई का भतीजा बाकीटोला निवासी रवि शंकर महतो (63) टोनही का संदेह करता था। कुछ दिन पहले भिनसा बाई से झगड़ा भी हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने रविशंकर महतो को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने अपने दामाद झारखंड के गुमला निवासी लगन‎ महतो के सहयोग से शूटर अनिल साहू और साथियों को बुलवा कर सुपारी दी।

रविशंकर महतो ने पुलिस को बताया कि उसका‎ लड़का अक्सर बीमार रहता है। उसे‎ शक था कि बड़ी मां ने उसके पुत्र को‎ कुछ कर दिया है। कुछ दिन पहले अंध विश्वास, जादू-टोना की बात को‎ लेकर उनके बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ‎ था। 

पुलिस पूछताछ में रविशंकर ने कहा कि उसे भिनसा बाई की हत्या करवाए जाने का कोई दुख नहीं है। उसे जेल जाने का भी गम नहीं है। उसे इस बात की तसल्ली है कि भिनसा बाई की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हो गए हैं। आरोपी रविशंकर महतो से‎ पुलिस ने बैंक पासबुक, बाइक, मोबाइल, लगन महतो से मोबाइल, अनिल साहू से वारदात के लिए दी गई सुपारी के 20 हजार‎ और 75 सौ रुपए जब्त कर लिए हैं।

You may have missed