राज्यपाल रमेन डेका से विदेश मंत्रालय की उप सचिव बरखा ताम्रकार की सौजन्य भेंट

आज राजभवन, रायपुर में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की उप सचिव सुश्री बरखा ताम्रकार ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर शिष्टाचारपूर्ण चर्चा हुई।

राज्यपाल श्री डेका ने सुश्री ताम्रकार को उनके प्रशासनिक दायित्वों हेतु शुभकामनाएं दीं और विदेश मंत्रालय के कार्यों में उनकी भूमिका की सराहना की।

You may have missed