चीन में फिर से कोरोना का आतंक, शंघाई में कोरोना जांच के लिए भेजे सेना के डॉक्टर…

नई दिल्ली 04 अप्रैल 2022 : चीन में कोरोना के मामलों में एकबार फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। चीन के बड़े शहर शंघाई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 हज़ार 6 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना की पहली लहर की पीक के बाद से यह एक दिन में सबसे अधिक दर्ज किए गए मामले हैं। बताया जा रहा है कि शंघाई के अस्पतालों में मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि यहां लोगों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं बची है। इन लोगों के इलाज के लिए चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 2 हज़ार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को शंघाई भेजा जा रहा है। बता दें कि शंघाई में सभी लोगों को घरों में कैद रहने के लिए कहा गया था। इसके बाद यहां रविवार को 8581 एसिम्टोमैटिक, 425 सिम्टोमेटिक मामले मिले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed