कांग्रेस जीती खैरागढ़ विधानसभा सीट

खैरागढ़ 16 अप्रैल 2022: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को 20067 मतों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ खैरागढ़-गंडई-छुईखदान का जिला बनने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इस बात का वादा किया था कि अगर कांग्रेस ने जीत दर्ज की तो 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी जायेगी। कांग्रेस के इस वादे को ही खैरागढ़ में जीत का मास्टर स्ट्रोक माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *