रायपुर , 18 जनवरी 2023 : कांग्रेस पार्टी की 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी तैयारियों में लगी हुई है। अभियान की समीक्षा के लिए राज्य प्रर्यवेक्षक अरूण यादव रायपुर पहुंच रहे हैं।
जहां कल वो प्रदेश कार्यकारणी जिला अध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षको की बैठक लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ केंद्रीय मंत्री अरूण यादव इस अभियान की समीक्षा करेंगे। इधर प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने जिला पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है।