कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस…

दुर्ग, 29 मई 2023 : दुर्ग जिले में कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा का नाम आकांक्षा अहिरवार (23 वर्ष) है। वह कल्याण कॉलेज में बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। आकांक्षा एक फैशन डिज़ाइनर भी थी। घटना सुबह 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एक लड़का आकांक्षा को परेशान करता था। आशंका जताई जा रही है कि, इस वजह से भी आकांक्षा ने यह यह कदम उठाया होगा। हालांकि पुलिसिया जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed