कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट उच्च अधिकारी…

रायपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी का शव उसके घर के कमरे में मिला। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। नोट में उच्च अधिकारी के द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नामप्रदीप उपाध्याय था। प्रदीप रायपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर पदस्थ था और पुरानी बस्ती में रहता था। आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

You may have missed