Monday, December 4, 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भुरे ने की मतदान की अपील…

रायपुर 16 नवंबर 2023 : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के सभी मतदाताओं से विधानसभा निर्वाचन में अपना-अपना वोट अनिवार्यतः डालने की अपील की है। छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों में वोट डाले जायेंगे।
डॉ. भुरे ने मतदान के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदाता मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में जरूर से मताधिकार का उपयोग करें। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना हर एक मतदाता का कर्तव्य है। डॉ. भुरे ने कहा कि जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें।
मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। अपने जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत-प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है।

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

विधानसभा चुनाव – छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- विधानसभा चुनाव - छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट - काँटें की टक्कर में मुक़ाबला नेक टू नेक, ग्रामीण सीट के...

हलचल… एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनके एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हालांकि यह पोल महज...