सीएम साय ने योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ yogi adityanath से फोन पर बात कर उनको जन्मदिन की बधाई और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

शुभकामना के लिए योगी आदित्यनाथ ने सीएम साय का आभार जताया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा और समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। वे गुरु गोरक्षनाथ धाम के पीठाधीश्वर भी हैं।

 

You may have missed