छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर की सीएम साय ने की तारीफ…

रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय ने क्रिकेटर शशांक सिंह की तारीफ की है। IPL मैच में शशांक सिंह अपना जलवा दिखा रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने वीडियो शेयर करते कहा कि भिलाई के रहने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह IPL में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर कर रहे हैं, वे जिस प्रकार छक्के-चौके लगा रहे हैं, प्रशंसनीय है।
उनके उज्ज्वल खेल जीवन की कामना करता हूँ। खूब खेलो बेटा… हमारा छत्तीसगढ़ खेल प्रतिभाओं का धनी राज्य है। खेल प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन के लिए हम हर स्तर पर प्रयासरत हैं।

 

You may have missed