आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर , 6 अक्टूबर 2022 : छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मानसून की विदाई 10 से 15 अक्टूबर तक होने के आसार है।
जानकारी के अनुसार मानसून द्रोणिका के प्रभाव से आगामी 5-6 दिनों तक बारिश के आसार बने रहने की उम्मीद है। वहीं चक्रवाती घेरे के प्रभाव से 15 अक्टूबर तक यह बारिश का दौर जारी रह सकता है, ऐसे में कहीं कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है। इससे दुर्ग सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश के आसार हैं।