सीएम विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर, नारायणपुर के मिनी स्टेशन और विजय शंखनाद महारैली में होंगे शामिल…

बस्तर : लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के 11 सीटों पर जीत हासिल करने आज बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि, सीएम विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे नारायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री नारायणपुर के मिनी स्टेशन में जाएंगे। इसके बाद वे दोपहर विजय शंखनाद महारैली में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर 4.15 तक वापस रायपुर लौटेंगे।

छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

You may have missed