मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी माता का लिया आशीर्वाद, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल…

रायपुर। शपथ ग्रहण समारोह के पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी माता जी का आशीर्वाद लेने अपने पुरेना स्थित निवास स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया।

अपने बेटे की सफलता से भावुक हुई माँ ने उन्हें अपने गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया। फिर वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिल रहे हैं।