मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग में बाढ़ की स्थिति पर ली जानकारी, राहत-बचाव कार्यों के दिए निर्देश

रायपुर/बस्तर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राजस्व सचिव श्रीमती कंगाले ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
-
बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में प्रशासन लगातार राहत कार्य संचालित कर रहा है।
-
लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम मांदर से 21 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया।
-
हेलीकॉप्टर और नाव की मदद से ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।
-
पिछले 24 घंटों में 68 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि –
-
एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा जाए,
-
राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए,
-
निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जाए और
-
उन्हें शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए।
जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्री साय ने राहत कार्यों में जुटे प्रशासनिक अमले, एसडीआरएफ और पुलिस बल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन और एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने और आवश्यकता अनुरूप प्रभावितों को तत्काल सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।”