Skip to content
Mon. Jun 16th, 2025
  • Home
  • Disclaimer
  • Cookie Policy
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
UPI24 News

UPI24 News

खबर का सबसे तेज़ सफ़र

Primary Menu UPI24 News

UPI24 News

  • Home
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • Latest
  • मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया मोदी जी की गारंटी पूरा करने किये गये कार्यों का अब तक का लेखाजोखा…
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया मोदी जी की गारंटी पूरा करने किये गये कार्यों का अब तक का लेखाजोखा…

February 24, 2024 upi24news
रायपुर : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं। प्रतिभाशाली नौजवान हैं और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावना मौजूद है। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। 
आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिल सकेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। 
हर घर जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच का आदेश दे दिया गया है। मैं छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई देता हूँ इससे लाखों महिलाओं को लाभ होगा। हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।
मुख्यमंत्री ने दिया छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर हुई कार्रवाई का लेखाजोखा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा अब तक किये गये कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने का काम तेजी से हो रहा है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार आने पर सुशासन स्थापित करते हुए नागरिकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लायेंगे।
इसके परिपालन में सरकार ने पहले ही दिन से ही प्रधानमंत्री जी की गारंटियों पर अमल शुरू कर दिया गया। 18 लाख परिवारों को पक्का आवास देने, किसानों को 2 साल का बकाया बोनस का भुगतान करने, 3100 रुपए क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने, विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू करने जैसी अनेक गारंटियों को हम पूरा कर चुकें हैं।  
हमारे प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ भी पूरे मनोयोग के साथ अपनी भागीदारी के लिए तत्पर है। ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण का लक्ष्य स्वयं के सामने रखा है। राष्ट्र को नवनिर्माण के लिए एकजुट करने और हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए 16 दिसम्बर 2023 से छत्तीसगढ़ में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू हुई है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें प्रदेश के सवा करोड़ लोग शामिल हुए, माताओं-बहनों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें से 1 करोड़ से अधिक लोगों ने ऑनलाइन संकल्प में भी भाग लिया। संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 66 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, 55 लाख लोगों ने टीबी जांच कराई, 35 लाख लोगों ने सिकल सेल की जांच कराई। 4 लाख 35 हजार आयुष्मान भारत कार्ड, 47 हजार क्रेडिट कार्ड, 10 हजार सॉइल हेल्थ कार्ड और 45 हजार माई भारत वालंटियर का पंजीयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण के लिए 847 करोड़ 45 लाख रुपए लागत की 1180 किलोमीटर लंबाई वाली 333 सड़कों की निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इससे विशेष पिछड़ी जनजातियों की 366 बसाहटें लाभान्वित होंगी। प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस योजना से 29 हजार 439 परिवारों को चिन्हित किया जा चुका है।
इनमें से 15 हजार से अधिक परिवारों को आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। 13 हजार 188 परिवारों को पहली किश्त की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश की 7 लाख 82 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे। इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संवारने के हमारे महती प्रयासों को बल मिलेगा और विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपने को विकसित छत्तीसगढ़ बनाकर हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की राशि भी भेंट की।
इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपना संबोधन दिया। इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे। साथ ही प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद, संभागायुक्त डा. संजय अलंग, कलेक्टर डा. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह भी मौजूद रहे। स्वागत उद्बबोधन कलेक्टर गौरव सिंह ने दिया।
FacebookXRedditGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: cgbignews, chhattisgarhnew, Chief Minister Sai presented the account of the work done so far to fulfill the guarantee of Modi ji..., hindinews, latestnews, raipurnews, मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया मोदी जी की गारंटी पूरा करने किये गये कार्यों का अब तक का लेखाजोखा...

Continue Reading

Previous छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का आगाज , 1 मार्च से हो रही शुरू
Next छत्तीसगढ़वासियों को 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं की दी सौगात…

इन्हें भी पढ़े

  • Latest

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से विशेष अभियान, आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में चलेगा अभियान…

June 13, 2025 upi24news
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर DSP की पत्नी ने काटा केक, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

June 13, 2025 sheena dhanjal
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में पुलिस जवानों के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कल

June 13, 2025 sheena dhanjal
  • Health
  • Latest
  • Newsbeat
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज, 13 रिकवर हुए – एक्टिव केस घटकर 42

June 13, 2025 sheena dhanjal
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर-दुर्ग समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

June 13, 2025 sheena dhanjal
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म
  • रायपुर

तोमर ब्रदर्स के सूदखोरी धंधे में परिवार की महिलाओं की भी भूमिका!

June 13, 2025 sheena dhanjal

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Posts Carousel

1
  • Latest

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से विशेष अभियान, आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में चलेगा अभियान…

2
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर DSP की पत्नी ने काटा केक, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

3
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में पुलिस जवानों के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कल

4
  • Health
  • Latest
  • Newsbeat
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज, 13 रिकवर हुए – एक्टिव केस घटकर 42

5
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर-दुर्ग समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

6
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म
  • रायपुर

तोमर ब्रदर्स के सूदखोरी धंधे में परिवार की महिलाओं की भी भूमिका!

7
  • राष्ट्रीय

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख, अक्षय-सनी देओल से लेकर परिणीति तक ने मांगी दुआ

CoverNews Social

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
  • Latest
  • Popular
  • Newsbeat
    • Latest

    जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से विशेष अभियान, आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में चलेगा अभियान…

    June 13, 2025 upi24news
    • Latest
    • Newsbeat
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर

    सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर DSP की पत्नी ने काटा केक, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

    June 13, 2025 sheena dhanjal
    • Latest
    • छत्तीसगढ़

    दुर्ग में पुलिस जवानों के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कल

    June 13, 2025 sheena dhanjal
    • Health
    • Latest
    • Newsbeat
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर

    छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज, 13 रिकवर हुए – एक्टिव केस घटकर 42

    June 13, 2025 sheena dhanjal
    • Latest
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर

    छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर-दुर्ग समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

    June 13, 2025 sheena dhanjal
    • Latest

    जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से विशेष अभियान, आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में चलेगा अभियान…

    June 13, 2025 upi24news
    • Stories

    Searching for the ‘angel’ who held me on Westminster Bridge

    July 18, 2018 sudhirsahu666
    • खेल

    All you need to know about penalty shootouts

    July 18, 2018 sudhirsahu666
    • Health
    • Science

    The man who saved thousands of people from HIV

    July 18, 2018 sudhirsahu666
    • Newsbeat
    • World

    Searching for the forgotten heroes of World War Two

    July 18, 2018 sudhirsahu666
    • मनोरंजन

    थिएटर के पटरे से 70MM तक: विपुल अमृतलाल शाह का क्रिएटिव सफर

    June 5, 2025 sheena dhanjal
    • खेल
    • मनोरंजन

    18 साल का इंतज़ार खत्म: विराट की RCB ने रचा इतिहास, पहली बार IPL ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

    June 3, 2025 sheena dhanjal
    • खेल
    • मनोरंजन

    IPL फाइनल आज अहमदाबाद में, 1 लाख से ज्यादा दर्शकों के लिए 5 लेयर सिक्योरिटी, शाम 6 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी

    June 3, 2025 sheena dhanjal
    • मनोरंजन

    ‘चिड़िया’ की उड़ान: छोटे सपनों की बड़ी कहानी, 10 साल बाद थिएटर्स में”

    May 30, 2025 sheena dhanjal
    • मनोरंजन

    IPL 2025 प्लेऑफ की तस्वीर हुई साफ: GT, RCB और PBKS क्वालिफाई; दिल्ली और मुंबई में चौथे स्थान की टक्कर

    May 20, 2025 Sujit Bhattacharya

Recent Posts

  • जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से विशेष अभियान, आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में चलेगा अभियान…
  • सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर DSP की पत्नी ने काटा केक, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल
  • दुर्ग में पुलिस जवानों के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कल
  • छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज, 13 रिकवर हुए – एक्टिव केस घटकर 42
  • छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर-दुर्ग समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

Recent Comments

    Archives

    • June 2025
    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • December 2024
    • November 2024
    • October 2024
    • September 2024
    • August 2024
    • July 2024
    • June 2024
    • May 2024
    • April 2024
    • March 2024
    • February 2024
    • January 2024
    • December 2023
    • November 2023
    • October 2023
    • September 2023
    • August 2023
    • July 2023
    • June 2023
    • May 2023
    • April 2023
    • March 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • December 2022
    • November 2022
    • October 2022
    • September 2022
    • August 2022
    • July 2022
    • June 2022
    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022
    • December 2021
    • November 2021
    • October 2021
    • September 2021
    • August 2021
    • July 2018

    Categories

    • Business
    • Featured
    • Health
    • Latest
    • Newsbeat
    • Science
    • Stories
    • Tech
    • World
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • जुर्म
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रायपुर
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार

    Meta

    • Log in
    • Entries feed
    • Comments feed
    • WordPress.org
    • Latest
    • Popular
    • Newsbeat
      • Latest

      जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से विशेष अभियान, आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में चलेगा अभियान…

      June 13, 2025 upi24news
      • Latest
      • Newsbeat
      • छत्तीसगढ़
      • रायपुर

      सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर DSP की पत्नी ने काटा केक, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

      June 13, 2025 sheena dhanjal
      • Latest
      • छत्तीसगढ़

      दुर्ग में पुलिस जवानों के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कल

      June 13, 2025 sheena dhanjal
      • Health
      • Latest
      • Newsbeat
      • अंतर्राष्ट्रीय
      • छत्तीसगढ़
      • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज, 13 रिकवर हुए – एक्टिव केस घटकर 42

      June 13, 2025 sheena dhanjal
      • Latest
      • छत्तीसगढ़
      • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर-दुर्ग समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

      June 13, 2025 sheena dhanjal
      • Latest

      जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से विशेष अभियान, आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में चलेगा अभियान…

      June 13, 2025 upi24news
      • Stories

      Searching for the ‘angel’ who held me on Westminster Bridge

      July 18, 2018 sudhirsahu666
      • खेल

      All you need to know about penalty shootouts

      July 18, 2018 sudhirsahu666
      • Health
      • Science

      The man who saved thousands of people from HIV

      July 18, 2018 sudhirsahu666
      • Newsbeat
      • World

      Searching for the forgotten heroes of World War Two

      July 18, 2018 sudhirsahu666
      • खेल
      • छत्तीसगढ़

      सचिन तेंदुलकर की पहल से दंतेवाड़ा में बनेंगे 50 खेल मैदान, युवाओं को मिलेगा नया मंच

      June 9, 2025 sheena dhanjal
      • खेल
      • छत्तीसगढ़

      RCB बना IPL चैंपियन: रायपुर में मनाया गया जीत का जश्न, सड़कों पर लगी भीड़

      June 4, 2025 sheena dhanjal
      • खेल
      • मनोरंजन

      18 साल का इंतज़ार खत्म: विराट की RCB ने रचा इतिहास, पहली बार IPL ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

      June 3, 2025 sheena dhanjal
      • खेल
      • मनोरंजन

      IPL फाइनल आज अहमदाबाद में, 1 लाख से ज्यादा दर्शकों के लिए 5 लेयर सिक्योरिटी, शाम 6 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी

      June 3, 2025 sheena dhanjal
      • अंतर्राष्ट्रीय
      • खेल
      • मनोरंजन

      सीमा तनाव के बीच टीम इंडिया का बड़ा फैसला: एशिया कप 2025 से हट सकती है भारतीय टीम

      May 19, 2025 sheena dhanjal

    You may have missed

    • Latest

    जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से विशेष अभियान, आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में चलेगा अभियान…

    June 13, 2025 upi24news
    • Latest
    • Newsbeat
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर

    सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर DSP की पत्नी ने काटा केक, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

    June 13, 2025 sheena dhanjal
    • Latest
    • छत्तीसगढ़

    दुर्ग में पुलिस जवानों के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कल

    June 13, 2025 sheena dhanjal
    • Health
    • Latest
    • Newsbeat
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर

    छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज, 13 रिकवर हुए – एक्टिव केस घटकर 42

    June 13, 2025 sheena dhanjal
    • Latest
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर

    छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर-दुर्ग समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

    June 13, 2025 sheena dhanjal
    • Home
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Cookie Policy
    • Privacy Policy
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    • VK
    • Youtube
    • Instagram
    Copyright © All rights reserved | Develop by : BYS Creations