मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने ओडिशा ट्रेन हादसे में जताया दुःख, 233लोगों की हुईं मौत…

रायपुर , 03 जून 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत जनों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
हादसे में 233 की मौत हो गई है, जबकि 900 लोग घायल जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 233 की मौत हो गई है, जबकि 900 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

You may have missed