छत्तीसगढ़ : अस्थि विसर्जन कर लौट रहे गाड़ी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत…

कवर्धा, 23 दिसंबर 2022 : CG Big Accident : कबीरधाम जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुकदूर थाना के पोलमी गांव में एक वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में दो महिला और दो पुरुष शामिल थे। सभी रायपुर के रहने वाले हैं। 
वाहन में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज गए थे। प्रयागराज से रायपुर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।