छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट पास 1310 उम्मीदवार अब देंगे लिखित परीक्षा, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

छत्तीसगढ़ पुलिस ने जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 के अंतर्गत लिखित परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह सूची फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है।

जो अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर देखी जा सकती है।

दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के कुल 1310 चयनित उम्मीदवारों को अब छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीधी भर्ती के 570 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए 1 जनवरी 2024 से 6 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

फिजिकल टेस्ट का आयोजन दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों में 16 नवम्बर 2024 से 11 जनवरी 2025 के बीच किया गया था।