स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़ , राष्‍ट्रपति के हाथों सीएम विष्‍णुदेव साय ग्रहण किया पुरस्‍कार…

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया।
नई दिल्‍ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यह पुरस्‍कार प्रदान किया। छत्‍तीसगढ़ को इस बार विभिन्‍न श्रेणियों में 6 पुरस्‍कार प्राप्‍त हुए हैं।

You may have missed