छत्तीसगढ़ : CRPF की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, जवानों की हालत गंभीर

महासमुंद, 4 नवंबर 2022 : जिले के आरंग में आज सुबह CRPF कैंप की बस और ट्रक में भीषण टक्कर से हादसे में दो सीआरपीएफ के जवान बुरी तरह घायल हो गए।
वहीं चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे जवानों को बाहर निकाला गया। बता दें कि यह घटना आज सुबह करीब 6.45 बजे आरंग में हुआ है, जिसमें CRPF कैंप की बस और एक ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। 
इस हादसे में दो CRPF के जवान बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायल हालत में बस में फंसे जवानों को लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने भी फंसे जवानों को निकालने में मदद की। जवानों का पैर ऐसे फंस गया था जिसे ट्रक को वेल्डिंग मशीन से काटकर निकाला गया। दोनों ही जवान घायल हैं।