ईडी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है…
दिल्ली, 13 जून 2022 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से प्रेसवार्ता के दौरान कहा की केंद्र सरकार, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने धमकाने की कोशिश कर रही है। जिससे हम डरने वाले नहीं हैं। हम केंद्र सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे।
कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे। सभी लोग राहुल गांधी के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय की ओर रवाना हुए। पुलिस की बेरीकेडिंग की वजह से प्रदर्शन कई टुकड़ों में बंट गया। ईडी दफ्तर में राहुल गांधी से पूछताछ चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ईडी दफ्तर के बाहर से डिटेन कर लिया गया। इसके अलावा जगह-जगह प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियां हुई हैं। ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं का धरना जारी हैं।
इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा : सोनिया गांधी जब ईडी के सामने पेश होंगी इस से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कितनी भी दिल्ली पुलिस बैरिकेटिंग लगा ले, कितना भी प्रयास कर लें। सत्य की जीत होगी। नरोत्तम मिश्र ने कहा राहुल गांधी फिरोज जी के वंशज हैं गांधी जी के वंशज कहां से हो गए? ये नकली गांधी असली गांधी का मामला है और अगर डर नहीं रहे तो भीड़ को साथ लेकर क्यों जा रहे हैं? तो वही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे।