छत्तीसगढ़ में आज तेज अंधड़ के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट…

रायपुर , 29 मई 2023 : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज फिर से मौसम बदलने वाला है। दोपहर बाद आंधी-तूफान से लोगों की परेशानी फिर एक बार बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने आज तेज अंधड़ और बारिश की अलर्ट जारी किया है। रायपुर और बस्तर संभाग के एक दो स्थानों में बारिश के आसार हैं
छत्तीसगढ़ में शनिवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ धमतरी शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। इसके बाद 42.9 डिग्री सेल्सियस महासमुंद जिले का तापमान रहा। जांजगीर का टेम्परेचर 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसी तरह रायगढ़ में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बलौदा बाजार में 42.2 और राजनांदगांव का तापमान 42 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया और दुर्ग में 41.6 डिग्री तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *