CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जल्द होगी मानसून की एंट्री

रायपुर, 07 जून 2023 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बन रहे चक्रवात के प्रभाव के कारण छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदल सकता है। वही मौसम विभाग के अनुसार 10 जून के बाद से देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि मानसून की रफ्तार अभी भी थोड़ी धीमी है और इसके बाद ही मानसून की सक्रियता में तेजी आ सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 जून तक प्रदेश करना संभावित है। अभी तक मानसून का प्रवेश केरल में भी नहीं हुआ है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की वर्षा के आसार बने हुए है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
रायपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री पहुंचा
इन दिनों सुबह दस बजे से ही धूप में चुभन शुरू हो गई है,इसके साथ ही गर्म हवाओं ने उमस में बढ़ोतरी कर दी है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म सक्ती रहा, एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष मार्च और अप्रैल अपेक्षाकृत राहत भरे रहे,लेकिन मई माह का दूसरा पखवाड़ा आफत भरा रहा और तपिश व झुलसाने वाली गर्मी से लोग हलाकान रहे।

You may have missed