CG NEWS : युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत…

रायपुर, 21 जुलाई 2022 : जांजगीर- चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही जांजगीर के मालखरौदा थाना में सूचित किया गया। यह घटना जांजगीर के सकरी गांव का है।

जानकारी के अनुसार, 37 साल के युवक की पास के तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सकरी गांव के मालखरौदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस युवक के शव की जांच में जुटी है।

You may have missed