CG CRIME NEWS : सड़क पर पड़ी मिली युवती की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर, 19 जून 2022 : बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक युवती का शव सड़क पर पड़ा मिला है। इस घटना के बाद पास के इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। यह घटना रविवार सुबह की है उसके पैर दुपट्‌टे से बंधे हुए है। प्रथम दृष्टया युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या की गई है। युवती के चेहरे पर वार कर उसकी जान ली गई है। यह पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, नवागांव-रेहची मार्ग पर सुबह करीब 8 बजे के बाद युवती का शव पड़ा मिला। युवती की पहचान कसही कला निवासी भारती मंडावी (30) के रूप में हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी हुई है।