CG CRIME NEWS : चार लोगों ने मिलकर 16 साल की लड़की से दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम…
रायपुर, 19 जुलाई 2022 : कोरबा जिले से शर्मनाक घटना सामने आ रहा है जहाँ एक 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामला सामने आया है। इस घटना को 4 युवको ने मिलकर अंजाम दिया है। लड़की अपने चचेरे भाई के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान युवक पहुंचे और उन्होंने लड़की के भाई को डरा धमका कर भगा दिया। इसके बाद लड़की को उठा ले गए और जंगल में दुष्कर्म किया। वारदात के 8 दिन बाद लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने 12 जुलाई को FIR दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय 16 साल की लड़की 4 जुलाई को अपने चाचा के बेटे के साथ घूमने के लिए निकली थी। देानों राताखार की ओर कब्रिस्तान के पास रुके थे। तभी 4 युवक पहुंच गए। उन्होंने चचेरे भाई को डरा-धमका कर भगा दिया। इसके बाद लड़की को उठाकर गाड़ी से बरमपुर के जंगल ले गए। इसके बाद दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से लड़की अपने घर पहुंची, लेकिन किसी से कुछ नहीं कहा। कई दिनों तक परेशान रहने के बाद लड़की ने हिम्मत की और 12 जुलाई को परिजनों को वारदात के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और FIR दर्ज कराई। एडिशनल SP अभिषेक वर्मा ने बताया कि लड़की की शिकायत पर जांच शुरू की। इस दौरान घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज चेक किए। उनमें एक आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे कोरबा से हिरासत में लिया तो उसने अपने तीन अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दे दी।
पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अन्य आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की तो वह बिलासपुर में मिली। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर मिशन रोड निवासी आशीष (26), रवि सिंह (19), रामसागरपारा निवासी साहिल सागर (22) और राताखार निवासी दीपेश प्रजापति (29) पकड़ा गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।