CG CRIME NEWS : बेहरम पिता ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की कर दी हत्या, जानिये क्या थी वजह…
रायपुर, 17 जुलाई 2022 : बेमेतरा जिले दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहा एक बेहरम पिता ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर ली है।जब ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो बच्चे का अंतिम संस्कार हो चुका था। यह पूरा मामला जिले के सिटी कोतवाली थाना के अंतर्गत ग्राम बहेरघट का है।
आरोपी ने इस तरह घटना को दिया अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपने ढाई साल के मासूम को खेत ले गया और वहां ले जाकर उसने अपना बच्चा ना होने के शक के कारण पैरों से गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद बच्चे को वापस घर लाकर बीमारी से मौत होने का हवाला देकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इधर ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस जब तक गांव बहेरघट पहुंचती तब तक मासूम का अग्नि संस्कार हो चुका था। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और सबूतों के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए आरोपी ने कहा कि, मेरी पत्नी के किसी और से नाजायज संबंध हैं, जिसका यह परिणाम था। यह मेरा पुत्र नहीं बल्कि किसी और का था। जिसके चलते मैंने इस बच्चे की हत्या कर दी।
