CG ASSEMBLY ELECTIONS 2023 : भाजपा की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, बृजमोहन अग्रवाल, अनुज शर्मा और खुशवंत गुरु समेत इन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन…

रायपुर , 31 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होने वाला है। दूसरे चरण के मतदान के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन रैली निकाली है। जिसमे भाजपा के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने जोर शोर के साथ भाग लिया। नामांकन रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।
रायपुर दक्षिण सीट के लिए बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण सीट के लिए मोतीलाल साहू, रायपुर पश्चिम के लिए राजेश मूणत , रायपुर उत्तर सीट के लिए पुरंदर मिश्रा, आरंग सीट के लिए खुशवंत गुरु, धरसीवा के लिए अनुज शर्मा और अभनपुर विधानसभा सीट के लिए इंद्र कुमार साहू ने अपना नामांकन भरा।
नामांकन रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने जमकर नारे लगाए और भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की बात कही। भाजपा के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से चारों ओर लूट खसोट और भ्रष्टाचार हो रहे हैं। शांति की टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आए दिन रेप और बलात्कार की घटना हो रही हैं। पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और मजदूर आत्म हत्या करने को मजबूर हैं। ये सारी घटनाएं भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की अगुवाई में हो रही है। ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेकना होगा और 2023 के रण में कमल खिलाना होगा।
इस दौरान आरंग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक संजय ढीढी, छोटेलाल सोनकर, डॉ संदीप जैन, सोभाराम यादव, कृष्णा वर्मा, राजा तंबोली समेत आरंग मंडल के तीनो मण्डल के पदाधिकारी गण एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed