CAIT व्यापारी संवाद: गुरु नानक चौक पहुंचे कैट पदाधिकारी, अमर पारवानी बोले– व्यापारियों की उन्नति ही बाजारों की समृद्धि का आधार
रायपुर: देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे “CAIT व्यापारी संवाद” अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह अभियान श्री गुरु नानक चौक व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच पहुंचा, जहां व्यापारियों की सुरक्षा, समस्याओं के समाधान और बाजार विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी और प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी चिंताओं और सुझावों को सुना।
ई-कॉमर्स और टैक्स से जुड़ी चुनौतियों पर हुई गंभीर चर्चा
संवाद कार्यक्रम के दौरान बाजार की वर्तमान परिस्थितियों, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, ई-कॉमर्स से बढ़ती कड़ी प्रतिस्पर्धा, कराधान (टैक्स) संबंधी विषयों तथा व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए कई रचनात्मक सुझाव भी संगठन के सामने रखे।
संवाद से ही सशक्त बनेगा व्यापारिक समाज: अमर पारवानी
CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा:
“व्यापारी की उन्नति ही बाजारों की समृद्धि और देश के आर्थिक विकास का आधार है। ‘व्यापारी संवाद’ अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर व्यापारियों तक पहुंचकर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को समझना और उनके सुझावों को संगठन की कार्ययोजना से जोड़ना है।”
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि कैट का उद्देश्य व्यापारियों को एक साझा मंच पर जोड़कर उनकी सामूहिक शक्ति को संगठित करना है। गुरु नानक चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री महेश जेठानी ने कैट की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय और दूरदर्शी बताया।
आने वाले समय में अन्य बाजारों में भी थमेगा कारवां
प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह ने बताया कि “व्यापारियों के बीच, व्यापारियों की बात” के संकल्प के साथ CAIT आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न बाजारों एवं व्यापारिक संगठनों के बीच इसी प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हितों की रक्षा की जा सके।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित: इस दौरान कैट और गुरु नानक चौक व्यापारी संघ से अमर पारवानी, सुरेन्दर सिंह, विजय पटेल, महेश जेठानी, नागेन्द्र तिवारी, जयराज आर्य, विजय शादीजा, हरीश छाबड़ा, बलविंदर अरोरा, राम घुरिया, श्याम माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, परमजीत कालरा, अनिल डोडानी, विशाल जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद थे।
